तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में हमारे लिए जानलेवा : स्टेशन अधीक्षक

राजयोग के नियमित अभ्यास से हमारी इच्छा शक्ति होती दृढ़

सुभाष चंद्र कुमार

समस्तीपुर पूसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के शाहपुर पटोरी सेवाकेंद्र द्वारा रेलवे स्टेशन पर तंबाकू निषेध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्ज्वलन द्वारा उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक नीरज चंद्र एवं वाणिज्य लिपिक चंद्र लाला ने संयुक्त रूप से किया।

स्टेशन अधीक्षक नीरज चंद्र ने कहा कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में हमारे लिए जानलेवा है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किये गये इस आयोजन के लिए उनका आभार प्रकट किया।

बीके रंजना बहन ने अपने संबोधन में कहा कि राजयोग के नियमित अभ्यास से हमारी इच्छा शक्ति दृढ़ होती है जिसके बलबूते हम किसी भी प्रकार के दुर्व्यसन से आसानी से मुक्त हो सकते हैं। संस्थान के लाखों भाई-बहन इसका जीता जागता उदाहरण हैं।

सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी का लाभ लेकर नशे से मुक्त होने का संकल्प किया एवं राजयोग शिविर के लिए नामांकन भी करवाया।

प्रदर्शनी में मार्गदर्शक के रुप में मुख्य रूप से आशा बहन, विनोद ठाकुर भाई, जयजयराम भाई, इंद्रजीत भाई, पवन भाई आदि ने भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज