एनएच-227 के निर्माण से सीतामढ़ी से अयोध्या तक की कम होगी दूरी

 नरहिया तक फोरलेन की तैयारी

 पटना/ब्यूरो। केंद्र और राज्य सरकार बिहार में सड़कों का जाल बिछा रही है। दोनों सरकारों का पूरा फोकस सड़कों पर है। दोनों सरकारों ने फिलहाल उस लंबी सड़क पर ध्यान केंद्रित कर रखा है, जो मां जानकी की धरती सीतामढ़ी से सीधे भगवान राम की जन्म धरती अयोध्या तक जाने वाली है। इस सड़क का नाम है एनएच-227, जो बिहार के कई जिलों से गुजरते हुए अयोध्या तक जाएगी। कहा जा रहा है कि उक्त एनएच के बन जाने पर अयोध्या की सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों से दूरी कम हो जाएगी।
एनएच 104 से भी एनएच 227 जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। सीतामढ़ी जिला के नेपाल बॉर्डर पर स्थित भिट्ठामोड़ से मधुबनी जिला के नरहिया तक एनएच 227 को फोरलेन में तब्दील किया जाना है। इसके लिए डीपीआर बन चुका है। इस डीपीआर पर जन परामर्श के लिए डीएम रिची पांडेय ने बैठक बुलाई थी, जिसमें जनप्रतिनिधि/अभियंताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
फिलहाल भिट्ठामोड़ से सीतामढ़ी जिला की सीमा पर स्थित चोरौत प्रखंड की दूरी 12 किलोमीटर है, जो इस एनएच 227 के बन जाने पर उक्त दूरी घटकर करीब 9.6 किमी हो जाएगी। इस एनएच की लंबाई 240 किमी है। यह सड़क बिहार के सीतामढ़ी, छावनी, बड़हलगंज, बरहज, मैरवा, सीवान और चकिया होते हुए अयोध्या तक जाएगी। जानकारों का कहना है कि एनएच के निर्माण से सिर्फ आवागमन सुलभ नहीं होगा, बल्कि रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।
उक्त बैठक में स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, नगर विधायक मिथिलेश कुमार, डीएम रिची पांडेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, जयनगर के आलावा आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि सांसद एवं विधायक ने भी एनएच 227 के विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा