यूपी में सपा का खेल बिगाड़ेगी कांग्रेस, अपने दम पर चुनाव लड़ने की कर रही तैयारी!

चरण सिंह 
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विधानसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। इनसे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राय भी अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं। यदि कांग्रेस यूपी में अपने दम पर चुनाव लड़ ली तो 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के लिए दिक्क्तें पैदा होने वाली हैं।
दरअसल लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी आने वाली विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा कर रही है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पीडीए पर इतरा रहे हैं। सोते जागते वह पीडीए रटते रहते हैं। अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि उत्तर प्रदेश में उभर रहे नए राजनीतिक समीकरण सपा का गणित बिगाड़ सकते हैं। एक और साक्षी महाराज सपा को एनडीए में लाने की बात कर रहे हैं दूसरी ओर कांग्रेस यूपी में अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में सपा के वोटबैंक में कन्फ्यूजन हो सकता है।
अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि लोकसभा चुनाव में सपा को 37 सीटें मिलने के कई कारण थे। एक तो आरक्षण और संविधान के खत्म होने की आशंका दलित समाज में बैठ गई थी। दूसरे मुस्लिमों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रति बड़े रुझान का फायदा सपा को मिला था। यदि यूपी में कांग्रेस अलग चुनाव लड़ ली तो सपा के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
अखिलेश यादव को यह भी समझना होगा कि उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद सपा ने योगी सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया है। पीडीए में भी पिछड़े, दलित या फिर अल्पसंख्यकों के हक़ के लिए भी कुछ खास नहीं किया है। पार्टी में स्थापित नेताओं में से कुछ को दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को टिकट देने के पिछड़ों की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है।
कांग्रेस के अलग से चुनाव लड़ने की अटकले विधानसभा उप चुनाव से लगाई जाने लगी थी। जब अखिलेश यादव ने कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी तो कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में नहीं दी। दिल्ली में भी कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ी। जब लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद आप ने दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात की तो कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ना बनता था। ऐसे में अखिलेश यादव ने आप के लिए प्रचार कर कांग्रेस की नाराजगी मोल ली थी। उत्तर प्रदेश में एक ओर बीजेपी अपने सहयोगियों रालोद, अपना दल, निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ेगी तो दूसरी ओर बीएसपी लड़ेगी साथ ही आजाद समाज पार्टी, ओमप्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी भी सपा के सामने ताल ठोकेंगे। ऐसे में समाजवादी पार्टी अलग थलग पड़ सकती है। जिसका फ़ायद बीजेपी को होगा।
  • Related Posts

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    भारतीय आंबेडकरवादी आंदोलन के इतिहास में भगवान दास…

    Continue reading
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    चरण सिंह  समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस