कांग्रेस की बैठक, 9 विधायकों के नाम काटना तय, 50 पर अंतिम मोहर : पंजाब चुनाव

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। गुरुवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की पहली बैठक बुलाई। यह बैठक वर्चुअल तौर पर आयोजित की गई। इसी के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी ने शाम 5 बजे यह बैठक की। पार्टी की इस सीईसी बैठक से पहले उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर पंजाब कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अब तक 4 दौर की बैठकें दिल्ली में हो चुकी हैं।

इस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ व अन्य कई नेताओं से चर्चा कर करीब 78 उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को ये नाम सौंप दिए हैं।

गुरुवार को करीब 50 से 55 नामों पर सीईसी ने अंतिम मुहर लगा दी है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी 50 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों में कर देगी। हालांकि एक खास बात यह है कि पंजाब कांग्रेस के नौ सीटिंग विधायकों के नाम इस बार चुनाव में काटे जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि पंजाब में एक परिवार से एक ही सदस्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा। पार्टी इसका कड़ाई से पालन करेगी।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी इस बार अपने वर्तमान सीट चमकौर साहिब के साथ जालंधर के ‘आदमपुर’ से भी चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने साल 2017 में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सूत्रों के अनुसार, इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 68 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें से 10 ऐसे विधायक चिह्न्ति किए गए हैं, जिनके टिकट पर संशय बना है। वहीं 9 विधायकों का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय चुनाव समिति की सहमति के बाद पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी