ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक अंदाज में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मार्च कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की बहाली की राह में पहला कदम मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा है, वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि आयोग मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नागरिकता निर्धारित करने के मामले में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि निर्वाचन आयोग का काम नागरिकता निर्धारित करना नहीं है. उन्होंने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया के एक हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा कि नागरिकता का निर्धारण नागरिकता अधिनियम, 1955 और संसद द्वारा समय-समय पर किए गए उसके संशोधनों के तहत होता है।

यूथ कांग्रेस का दिल्ली में मार्च

दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने इस दौरान विरोध मार्च भी किया. दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोड को ब्लॉक की थी, लेकिन कार्यकर्ता जंतर-मंतर रोड पर मार्च के लिए निकल गए। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में प्रदर्शन किया. वहीं मुरादाबाद में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।

जयपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

राजस्थान में भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक से निकलकर चुनाव आयोग के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग करके रोकने की कोशिश की, साथ ही वाटर कैनन मशीनें भी लगाई गईं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन मशीन के जरिए पानी की बौछार की गई. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस का मार्च

महाराष्ट्र के नासिक में भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के और भी हिस्सों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. पुणे के कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर निकलकर विरोध दर्ज करवाया. कोल्हापुर में भी कांग्रेस की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर यह आंदोलन किया गया। सांसद शाहू महाराज और सतेज पाटील भी इस आंदोलन में शामिल हो रहे।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर सोमवार को लिखा, ‘कांग्रेस और INDI गठबंधन देश की प्रगति से हताश है. इनके मनगढ़ंत आरोप बार-बार तथ्यों की कसौटी पर ध्वस्त हुए हैं. जब न नीति होती है, न विजन, तब भ्रम और अराजकता फैलाने का सहारा लिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग ने इनके आरोपों पर तथ्य स्पष्ट कर दिए हैं, फिर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश जारी है। राहुल गांधी कान खोलकर सुन लें, झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता. जनता विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और दोहरे रवैये को समझ चुकी है।

  • Related Posts

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

    Continue reading
    NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

    पिछले कई महीनों से राजनीतिक गलियारों में यह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन