‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान से दिल्ली में फिर से जमीन तैयार कर रही कांग्रेस 

बीजेपी के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में 4.37 लाख हुए हस्ताक्षर

 नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने फिर से जमीन तैयार करने के लिए प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की तर्ज पर ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान दिल्ली में हस्ताक्षर के माध्यम से चलाया जा रहा है। कांग्रेस ने इस अभियान के तहत 4.37 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि कथित मतदाता सूची अनियमितताओं के विरोध में जुटाए गए इन सभी हस्ताक्षरों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को भेज दिया गया है।

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की 258 ब्लॉक कमेटियों में घर-घर जाकर लोगों से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान नजफगढ़ में बीजेपी सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग किया और उनके समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। यादव ने दावा किया कि इस घटना के बाद जनता का समर्थन और बढ़ गया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए हरियाणा में “बीजेपी का साथ देने” का आरोप लगाया।

जेश लिलौठिया ने बीजेपी पर लगाया आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. काजी निजामुद्दीन ने दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर दोनों दलों की “11 साल की चुप्पी” पर सवाल उठाया. वहीं, राजेश लिलौठिया ने आरोप लगाया कि “बीजेपी ने वोट चोरी कर SC-ST, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया है,” और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.

अभी समाप्त नहीं हुआ यह अभियान

अनिल भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी ने “25 लाख वोटों की चोरी के पुख्ता सबूत दिए” हैं. डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि “फर्जी वोटर लिस्ट का खेल” अब जनता के सामने आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं