करनाल से हो चुकी कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत : ज्ञान चंद गुप्ता

जिलाध्यक्ष पद हेतु करनाल से 30 लोगों ने किया नामांकन

करनाल, (विसु)। आज भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि कल हरियाणा में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी इसके लिए सभी संगठनात्मक प्रकिया पूरी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों की सिफारिश एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने के एवं आपसी चर्चा के पश्चात ही इस बारे फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने इस प्रैस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए आज दोपहर तक का समय निर्धारित था और इस निर्धारित अवधि में करनाल जिला से 30 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया है।जिसमें से करनाल विधानसभा से 15,घरोंडा से 1, नीलोखेड़ी से 7, असंध से 4 और इंद्री विधानसभा से 3 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बनने हेतु आवेदन किया है।
उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए कहा कि देश कांग्रेस से मुक्त हो चुका है और इस की शुरुआत करनाल से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार करनाल लोकसभा एवं करनाल की सभी 9 विधानसभाओं में हुई कांग्रेस की हार और इसी प्रकार करनाल में मेयर चुनाव में एवं करनाल के पार्षद पद के 20 वार्डों में से 15 वार्डों पर भाजपा की जीत यह दर्शाती है देश से कांग्रेस की विचारधारा समाप्त हो चुकी है।
इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता के अतिरिक्त जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, जिला आई टी प्रमुख विकास कथूरिया,पवन वालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सुरेश जागलान सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना