राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

’तेजस्वी को संयोजक बना कांग्रेस ने खेला बड़ा सियासी दांव

पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को बिहार में इंडी एलायंस का स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी का कन्वेनर बना कर एक तरह से राजद के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रबल इक्षा पर कांग्रेस ने अपनी सियासी चाल से विराम लगा दिया है। कांग्रेस को बिहार की राजनीतिक हकीकत मालूम है। वर्षों पहले खिसक चुकी अपनी सियासी जमीन की तलाश के लिए बेचौन कांग्रेस यह भी अच्छी तरह से समझ रही है कि अगर उसने ’’जंगल राज’’ के वारिस का नेतृत्व स्वीकार कर लिया तो बिहार में उसका कोई नामलेवा नहीं बचेगा।
श्री पांडेय ने कहा कि बिहार के लोग पूरी तरह से एनडीए के साथ एकजुट है। न्याय के साथ विकास, कानून का राज और सुशासन एनडीए सरकार की यूएसपी है। डबल इंजन की सरकार की वजह से आज बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा है। बिहार के तरक्कीपसंद जिम्मेवार मतदाता किसी भी कीमत पर बिहार को बेपटरी नहीं होंने देंगे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि धींगा – मुश्ती के बावजूद कांग्रेस और राजद की मंशा केवल भ्रष्टाचार, अराजकता,लूट-खसोट को बढ़ावा देने, वंशवाद, परिवारवाद को संरक्षित करने के लिए सत्ता हासिल करने की है। वहीं एनडीए की नीति, नीयत और निर्णय बिलकुल स्पष्ट है। बिना किसी भेदभाव के बिहार की 14 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि एनडीए की प्राथमिकता है। इसलिए बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध