Congress Election : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नये अध्यक्ष, मिले 7897 वोट, शशि थरूर को मिले 1072 वोट

0
225
Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की है। खड़गे को वोट मिले हैं। चुनाव के लिए बुधवार को मतगणना हुई। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में शुरू हुई थी। वैसे द न्यूज 15 ने भी अपनी खबर में खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के आसार जताये थे।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि शशि थरूर को 1072 वोट मिले। ऐसे में खड़गे 8 गुना से ज्यादा वोटों से जीते। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच टक्कर थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए बयान जारी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here