कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत से की मोदी सरकार की तुलना, कहा-तेल से कमाए गए 26 लाख 51 हजार करोड़ रुपये

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार ने तेल से जनता से इतना लूटा है कि अंग्रेजी हकुमत को भी पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत की तरह काम करते हुए मोदी अपने पहले कार्यकाल और इस कार्यकाल के दो वर्ष में तेल से जनता से ही 26 लाख 51 हजार 919 रुपये करोड़ कमाए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि हमारे देश में 26 करोड़ परिवार हैं। हर एक परिवार से मोदी सरकार ने सात साल में 1 लाख की लूट है। गौरव वल्लभ ने कहा है कि एक किसान को दिया जाता है छह हजार वापस ले लिया जाता है एक लाख। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है, यह सरकार आम आदमी की जेब काटकर अपनी जेब भरने में लगी है। लोग परेशानी से जूझते जूझते मर रहे हैं और सरकार है कि अपना खजाना भरने में लगी है। उधर एंकर संदीप चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूछा कि आपके शासित सूबे राजस्थान और महाराष्ट्र में तेल के रेट इतने ज्यादा क्यों हैं? उनका सवाल था कि दिल्ली के दामों से राजस्थान और महाराष्ट्र के दाम क्यों ज्यादा हैं ? उनका कहना है कि सरकारें आम आदमी की दिक्क्तें क्यों नहीं समझ रही हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि सरकार डीजल पर 32 तो पेट्रोल पर 28 रुपये की एक्साइज ड्यूटी ले रही है। उन्होंने सवाल किया कि कौन सा राज्य है जो इतनी अधिक ड्यूटी लेता है। उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार पीएम केयर्स फंड का कोई हिसाब नहीं दे रही है। उनका कहना है कि हिसाब पूछो तो सरकार कहती है कि हमने फ्री वैक्सीन लगाई है। कांग्रेस प्रवक्ता का सवाल है कि उनके पैसे से वैक्सीन लगाई जा रही है तो वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर लोगों की तस्वीर क्यों नहीं है ?

Related Posts

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

Continue reading
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
  • TN15TN15
  • August 13, 2026

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

  • By TN15
  • August 17, 2026
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

  • By TN15
  • August 17, 2026
नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

  • By TN15
  • August 17, 2026
संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

  • By TN15
  • August 17, 2026
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

  • By TN15
  • August 17, 2026
पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी