कांग्रेस ने मोतिहारी में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

 विरोध में किया नारेबाजी

मोतिहारी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भाजपाइयों द्वारा किए गए धक्का मुक्की की घटना की जिला कांग्रेस के नेताओं ने निंदा की। साथ ही आज पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी ने भाजपा की नीतियों और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी स्मारक के समक्ष गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया और नारेबाजी किए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि भूषण राय ने गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा का संविधान के प्रति नफरत पहले ही पिछले चुनावों में स्पष्ट हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे शाह की सोंच और उनका दृष्टिकोण देश के सामने आ गया है। श्री राय ने इसे संविधान के प्रति असम्मान करार देते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का अपमान न केवल अमर्यादित है, बल्कि यह संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा किया गया अपमान है, जिसे न देश भूल सकता है और न ही बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि गृहमंत्री के बयान ने यह साबित कर दिया कि भाजपा और उनकी सरकार संविधान के प्रति अपनी मूल भावना और प्रतिबद्धता से पूरी तरह विमुख हो चुकी है। उनके बयान से यह स्पष्ट है कि संविधान और डॉ. अंबेडकर के प्रति उनकी सोच नकारात्मक और अपमानजनक है। कहा कि गृहमंत्री का यह बयान संसद में दिए गए उनके भाषण में देखा गया, जहां उन्होंने संविधान की मूल भावना को लेकर अपनी असहमति जताई थी। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल थे, जिन्होंने गृहमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और भाजपा के नेतृत्व पर सवाल उठाए। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन से यह साफ हो गया कि पार्टी भाजपा की नीतियों और उनके नेताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेगी। मौके पर मुमताज अहमद खान, किरण कुशवाहा, डॉ अफरोज आलम, संजीव कुमार सिंह, मुनमुन जायसवाल, सत्येंद्र नाथ तिवारी, आबिद हुसैन, आबिद हुसैन पूर्व मुखिया, बिनटी शर्मा, ध्रुव त्रिवेदी, अरुण प्रकाश पांडे, तनवीर खान, डॉ आदर्श आनंद, अवध किशोर मिश्रा, उमेश अग्रहरि, राजकुमार अंजुमन, कुमकुम सिन्हा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    • By TN15
    • June 20, 2026
    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा