विद्यार्थियों की मेधा को बढ़ाने के लिए एकाग्रता जरुरी : प्रो किरण सेठ

भारत सुन्दर है, लेकिन गंदगियों से भरा है : प्रो किरण सेठ

पानी, बिजली और पके भोजन की बर्बादी पर लगे रोक : प्रो किरण सेठ

 देश में तीन महीने में 1200 छात्रों ने किया सुसाइड

 

  राजगीर। देश में पर्यावरण, जल संकट और जल की बर्बादी तेजी से बढ़ रहा है। समय रहते लोग नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। जल संकट के कारण कई शहरों को खाली करना पड़ रहा है। आईआईटी, सूरत को जल संकट के कारण पहले बन्द करना पड़ा है। तीसरा विश्व युद्ध भी पानी के लिए ही होना है स्पीक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग असिस्टेंट यूथ) के संस्थापक रिटायर आईटीएन पद्मश्री प्रो किरण सेठ ने नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बुधवार को यह कहा। पर्यावरण और जल संरक्षण की चर्चा करते हुए उन्होंने बिजली, पानी और पके भोजन की बर्बादी पर अविलंब रोक लगाने की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि भारत सुंदर देश है, लेकिन गंदगियों से भरा पूरा और अटा पटा है। यत्र तत्र सर्वत्र प्लास्टिक और पॉलिथीन बिखरे पड़े हैं, जो पर्यावरण के विपरीत है। पारंपरिक लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत की अनदेखी पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के मौके पर लोककला और शास्त्रीय संगीत की जगह बॉलीवुड के कलाकारों को तहरीज दी जा रही है। फ्री में राशन, बिजली, पानी देने की सरकारी व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लालीपॉप जैसा है। यह उचित नहीं है। उन्होंने स्कूली बच्चों के मेधा को विकसित करने और उसके भविष्य को तरासते के लिए एकाग्रता पर जोर दिया। एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग और शास्त्रीय संगीत की आवश्यक है। एकाग्रता से ही बच्चे विलक्षण प्रतिभा के हो सकते हैं। प्रो किरण सेठ ने कहा कि तीन महीने में देश में 12 सौ से अधिक छात्र सुसाइड किए हैं, जिसमें आईटीयन भी शामिल हैं। सबसे अधिक सुसाइड कोटा में हो रहा है। देश में 20 लाख इंस्टिट्यूशन हैं। देश के युवाओं में संतुलन की आवश्यक पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संतुलन से ही उनका भविष्य संवर सकता है। राजगीर और मगध के वैभवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह केवल इतिहास के पन्नों में ही सिमट कर रह गया है। महात्मा बुद्ध, तीर्थंकर महावीर और नालंदा विश्वविद्यालय की यह धरती अब अतीत के विपरीत है। यहां जो पहले था, अब नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्पिक मैके युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोकगीत आदि कार्यक्रमों को स्कूल व कॉलेजों में आयोजित करता है। साइकिल से 13 राज्यों के सफर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि काफी कुछ देखा है, जिसमें गंदगी, भोजन, पानी बिजली की बर्बादी आदि है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला