लोकसभा चुनाव के बीच लालू यादव को फिर बड़ा झटका

राजद के दो कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा

पटना। लोकसभा चुनाव के पहले फेज के मतदान से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। इस क्रम में राजद कद्दावर नेता और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव और भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

आरजेडी के पूर्व सांसद बुलो मंडल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने का ऐलान किया है। जेडीयू में गुरुवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जहां पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में बुलो मंडल ‘तीर’ थामेंगे।
भागलपुर से आरजेडी के सांसद रह चुके हैं। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के लिए यह बड़ा झटका है। लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार नेताओं का दल बदल हो रहा है।
इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम भी जेडीयू में शामिल हुए थे।

भागलपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण बुलो मंडल नाराज हैं। इस बार यह सीट कांग्रेस के हिस्से में गई है। बुलो मंडल 2014 में इस सीट से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि 2019 में उनको अजय मंडल से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी वह चुनाव लड़ना चाहते थे।
इस क्रम में आरजेडी एक और कद्दावर नेता और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. देवेंद्र यादव ने आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा देने का कारण पार्टी में उनकी उपेक्षा बताया है।

देवेंद्र प्रसाद यादव ने इस्तीफा देते हुए कहा कि राजद की नीति से वे सहमत नहीं रह गए हैं। राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है, जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। सिद्धांत के बिना राजनीति का मतलब आत्मा के बिना शरीर है। उन्होंने आगे लिखा मेरी अंतरात्मा कह रही है कि राजद में एक क्षण भी नहीं रहना चाहिए। देवेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने पूर्णिया में पप्पू यादव को महागठबंधन का टिकट नहीं मिलने पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!