समाधान शिविर में आई शिकायतों का किया जा रहा मौके पर निपटारा

करनाल  (विसु)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में हर कार्य दिवस में समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।
जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में चार शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से तीन शिकायतों का समाधान कर दिया गया जबकि एक शिकायत लंबित है। वहीं उपमंडल नीलोखेड़ी,घरौंडा, इंद्री, असंध कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व संबंधी शिकायतों का निपटारा
जिला में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम, नगर पालिका व बीडीपीओ कार्यालयों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। करनाल नगर निगम में उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने शिकायतों को सुना। उन्होंने बताया कि आज करनाल नगर निगम कार्यालय में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। वहीं नगर पालिका निसिंग में दो शिकायतें प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वही नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी घरौंडा, इंद्री व असंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत