किसानों की समस्याओं को लेकर कमेटी की बैठक

ऋषि तिवारी
नोएडा। यूपी के सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को हाइपावर कमेटी की एक बैठक की गई। इस बैठक में किसान संगठनों के अलावा राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे, सदस्य मंडल आयुक्त मेरठ सेल्वा कुमार जे, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे द्वारा की गई। वहीं, अधिकारियों के समक्ष एक बार फिर किसानों ने अपनी मांग को विस्तार के साथ रखा। गौरतलब है कि किसानों के लगातार प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी किसानों की मांगों का अध्ययन कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट को कमेटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत करेगी। सबसे पहले किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कमेटी को मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि किसानों का 10 प्रतिशत प्लाट का मुद्दा गजराज सिंह के आदेश में तय हो चुका है। आदेश के अनुसार रिट याचिकाएं में आच्छादित किसानों को अनिवार्य तौर पर 10 प्रतिशत प्लाट मिलना था और अन्य प्रभावित किसानों को प्राधिकरण के विवेका अनुसार अतिरिक्त मुआवजे और 10 प्रतिशत प्लाट का लाभ दिया जाना था।

प्राधिकरण के ठाकुर जयवीर सिंह की कमेटी की सभी किसानों को अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत प्लाट देने की सिफारिश में से अतिरिक्त मुआवजे की सिफारिश को अपनाते हुए सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण किया जाना चाहिए। लेकिन, 10 प्रतिशत आबादी को अभी तक नहीं दिया गया। इसके संबंध में किसान सभा ने साल 2023 में 124 दिन लगातार आंदोलन किया। परिणाम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 10 प्रतिशत का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया। इसके बाद भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने नोएडा के किसानों की मांगों को प्रमुखता से रखा।

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष रुपेश वर्मा, भारतीय किसान परिषद के जिलाध्यक्ष सुखबीर खलीफा, जय जवान जय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी उर्फ सुनील फौजी, भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन खटाना, भाकियू (मंच) के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह, भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया और भारतीय किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मनवीर भाटी के अलावा अपर जिलाधिकारी भू/अ बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार और अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना