कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की 58 साल की उम्र में मौत हुई

देश के नामी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार 21 सितंबर 2022 की सुबह को निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव लगभग पिछले 40 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। ये सिलसिला 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद शुरू हुआ।  दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव लगातार 33 दिन तक बेहोश थे।

Raju Srivastav pics

ब्रेन नहीं कर रहा था रीस्पान्ड

राजू का एम्स में इलाज जाने-माने डाक्टर नीतीश नाइक कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक ब्रेन को छोड़कर राजू के सारे अंग ठीक से काम कर रहे थे। कहा जा रहा था की इलाज के दौरान उनकी सेहत में थोड़ा बहुत सुधार भी आया था।

Raj Srivastav Pics

ये भी पढ़ें: इमरान हाशमी हुए घायल? ट्वीट करके बताया पूरा सच

कैसे हुई राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब

दरअसल 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) साउथ दिल्ली की कल्ट जिम पर वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त अचानक से राजू को सीने में दर्द हुआ और वह बहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

Raju Srivastav Pics

उसके बाद राजू को दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनके इलाज के तहत एंजियोप्लास्टी भी हुई। बीते दिनों में राजू  की सलामती के लिए उनके फैंस दिन रात दुआ करते थे।

Raju Srivastav Pics

राजू के मैनेजर अजीत सक्सेना ने मीडिया को बताया था कि कॉमेडियन  कुछ राजनीतिक नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में थे। जिम में रहते हुए उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। सक्सेना ने आगे कहा कि राजू की पल्स रेट बीच में  वापस आ गई थी और वह आईसीयू में थे ।

कॉमेडी के किंग ने 41 दिन ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आखिर 42 वे दिन पर अपनी साँसे त्याग ही दी। The News 15 यही दुआ करता है की राजू श्रीवास्तव आत्मा को शांति मिले।

– Taruuna Qasba 

ये भी पढ़ें: साथ देखने को मिलेंगे अर्जुन- मलाइका- अरबाज़?

Related Posts

जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

बहुत जल्द आजम खान जेल से बाहर आने…

Continue reading
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

यह जो बी टीम बनाने वाली बात है…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

  • By TN15
  • November 20, 2026
सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

  • By TN15
  • November 20, 2026
प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक