आईएमएस-डीआईए में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

देव मणि शुक्ल

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएम एस-डिजाइन एंड इनोवेशन अकादमी (आईएमएस-डीआईए) में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा शिक्षकों के स्वागत से हुई, जिसमें सभी फैकल्टी सदस्यों को विशेष टैग लाइन दी गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षकों ने नृत्य, गीत-संगीत और रैंप वॉक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए “ब्लाइंड पिक्चर गेम” भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

आईएमएस-डीआईए की सीएमडी शिल्पी गुप्ता ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षक का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक अच्छा शिक्षक समाज का निर्माता होता। किसी भी देश का विकास में उस देश के शिक्षकों पर ही निर्भर करता है।

वहीं आईएम एस-डिजाइन के डीन प्रोफेसर (डॉ.) एम.के.वी. नायर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी बुरे नहीं होते, केवल उनके पढ़ाने का तरीका एक-दूसरे से भिन्न होता है, जो विद्यार्थियों के मन में अलग-अलग छवि बनाता है। हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों को सफल और खुश देखना चाहता है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। वहीं अंत में कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा शिक्षकों को विशेष धन्यवाद के साथ किया गया।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना