कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दिया हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश!

चरण सिंह 
ऐसे ही पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने में समय नहीं लगा। ऐसे ही जवाब का नाम ऑपरेशन सिंदूर नहीं रखा गया ? एक रणनीति के तहत पहलगाम आतंकी हमले की भाषा में पाक को जवाब दिया गया है। आतंकियों धर्म पूछकर पुरुषों को मारा और महिलाओं से अपनी सरकार से बताने को कहा। भारत की ओर से हमले के जवाब में दो महिला जवानों ने मोर्चा संभाला। पुरुष आतंकियों को टारगेट किया गया। पाक को संदेश दिया गया है कि यह जवाब उन महिलाओं की ओर से है इनका आतंकियों ने सिंदूर उजाड़ा है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने धर्म पूछकर आतंकियों से पुरुषों को मरवाया, जिससे भारत में हिन्दू मुस्लिम दंगे हों और पकिस्तान को पाक में रह रहे हिन्दुओं का उत्पीड़न करने का मौका मिले। मुनीर ने पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं के खिलाफ मुस्लिमों को भी उकसाया पर पाक की जनता मुनीर के उकसावे में नहीं आई। पाकिस्तान को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह से ऑपरेशन की लीड इसलिए कराई गई, इससे भारत ने संदेश दिया है कि हमारे यहां हिन्दू और मुस्लिम के हैं। दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता है। कर्नल सोफिया के तो दादा और पिता दोनों ही सेना में रहे हैं।
पाकिस्तान ने निहत्थे भारतीयों पर जिस तरह से आतंकी हमला कराया उसका जवाब जो दो वीरांगनाओं ने दिया उससे भारत ने संदेश दिया है कि भारत की महिलाओं को कमजोर न समझा जाए। वे पाकिस्तान में घुसकर भी मार सकती हैं। यह तो बात रही सरकार और सेना के संदेश की पर लोगों को भी समझना चाहिए कि देश सभी की वजह से आज़ाद हुआ है। जब हिन्दू और मुस्लिम दोनों ने एक ही थाली में खाना खाया तब जाकर देश आज़ाद हुआ। हिन्दू और मुस्लिम के साथ ही सिख और ईसाई सभी का देश के उत्थान में योगदान है।
आतंकी हमले के इस जवाब से उन लोगों को भी समझना होगा जो दिन भर हिन्दू मुस्लिम को लेकर नफरत का माहौल बनाने में लगे रहते हैं। वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था। जो लोग सेकुलर शब्द को गाली देने लगे हैं उन लोगों को भी समझना होगा कि देश सेकुलर है और देश की ताकत भी भाईचारा और सभी धर्मों की एकता है। जरा सोचिए यदि सेना में जाति वाद और धर्मवाद पैदा हो गया तो देश का क्या होगा। हमारी सेना की ताकत ही यह है कि नेताओं की वोटबैंक की राजनीति सेना में नहीं घुस पाई है।
  • Related Posts

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    संजय के. झा   (मूल अंग्रेजी से हिन्दी…

    Continue reading
    जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

    सिद्धार्थ रामू संतराम बीए (14 फरवरी, 1887 –…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!