भ्रष्टाचारियों के लिए खौफ बनने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी, सोशल मीडिया पर लोड करेगी भ्रष्टाचारियों के नाम और फोटो 

चरण सिंह 

सिस्टम को गन्दा करने वाले जो लोग कॉकरोच जनता पार्टी को गंभीरता से नहीं ले रहे वे गलती कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के लिए यह पार्टी खौफ बनने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पत्रकारों और आम लोगों से भ्रष्टाचार में लिप्त विभाग और अधिकारियों के नाम मांगे हैं। इन अधिकारियों के नाम विभाग और फोटो सोशल मीडिया पर लोड किए जाएंगे। पहले विधायिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने की तैयारी है। स्वाभाविक है कि विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मोर्चा खुलेगा।

दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ॉलोअर्स देश की सभी पार्टियों के फ़ोल्डर्स से कहीं अधिक 1.9 करोड़ हो चुके हैं। मतलब जिस अधिकारी का नाम कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर लोड हो गया तो उसकी उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। इस पार्टी ने पहले चरण में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है। स्वभाविक है जिन लोगों के नाम और फोटो सोशल मीडिया पर लोड किये जाएंगे वे लीगली रूप से अभिजीत को लपेटने की कोशिश करेंगे मामला बड़ा रूप लेगा। हालांकि अब अभिजीत के साथ बड़े स्तर पर यूथ, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट जुड़ चुके हैं। विपक्ष के नेताओं को समझना होगा कि उनके पास जमीनी मुद्दे नहीं हैं। जाति-धर्म की राजनीति से कोई भी पार्टी उबर नहीं पा रही है।
स्वाभाविक है यदि विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी उठाया जाएगा तो भ्रष्ट नेता, जज और पत्रकार के नाम और फोटो सोशल मीडिया पर लोड करने की तैयारी कॉकरोच जनता पार्टी की है। वैसे भी प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण, स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, प्रख्यात शिक्षक खान सर समेत बड़े स्तर पर पत्रकार, वकील, सोशल एक्टिविस्ट कॉकरोच जनता पार्टी से अनौपचारिक रूप से जुड़ रहे हैं। भले ही अभी कॉकरोच जनता पार्टी अभी सड़कों पर न हो पर सोशल मीडिया पर यदि भ्र्ष्टाचार का मुद्दा उठा दिया तो यह पार्टी न केवल सड़क पर बल्कि चुनाव में भी कीर्तिमान स्थापित करेगी।
  • Related Posts

    नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

    मानव जीवन का सबसे बड़ा रहस्य और सबसे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह