बिजली की कम मांग के कारण कोयले के स्टॉक में सुधार

नई दिल्ली । देश में सर्दियों में वर्षवार आधारित बिजली की कम मांग के कारण विभिन्न बिजली केन्द्रों में कोयले के स्टॉक में सुधार हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इसमें कहा गया है कि सर्दियों की शुरूआत के कारण देश में बिजली की मांग में कमी आई है और इससे विभिन्न बिजली केन्द्रों में कोयले के स्टॉक में सुधार हुआ है।

इसमें कहा गया है कि अक्टूबर 2021 में 112 कोयला संयंत्रों को कोयले की कमी का सामना करना पड़ा था और दिसंबर में इस सूची में सुधार हुआ है तथा यह संख्या अब घटकर 52 रह गई है। अक्टूबर 2021 में जहां कोयले का भंड़ार 7.5 टन था वहीं यह दिसंबर में लगभग डेढ़ गुना बढ़कर 19.2 टन हो गया है लेकिन वर्ष आधारित सूची के आधार पर यह अभी भी 48.8 प्रतिशत कम है।

इसमें कहा गया कि कोयले की मांग में कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की बढ़ी कीमतों के कारण इसे कम मात्रा में आयात किया जाना, माल भाड़ा लागत में बढ़ोत्तरी और गर्मियों के दौरान अधिक तापमान की वजह से अधिक मांग जैसे प्रमुख कारण है।

बिजली की मांग अक्टूबर में बढ़कर छह प्रतिशत पहुंच गई थी और नवंबर में यह कम होकर 2.3 प्रतिशत हो गई है। कोयला संयंत्रों में कुल बिजली उत्पादन थोड़ा बढ़ा है लेकिन गैस आधारित संयंत्रों में यह कम हुआ है मगर जलविद्युत, परमाणु तथा नवीकरणीय संयंत्रों में इसमें इजाफा हुआ है। कुल बिजली उत्पादन में नवंबर में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

  • By TN15
  • June 17, 2026
‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 17, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

  • By TN15
  • June 17, 2026
सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

  • By TN15
  • June 17, 2026
बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

  • By TN15
  • June 17, 2026
Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

  • By TN15
  • June 17, 2026
इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत