सीएम पद से हटाए गए तो ‘साधु’ बनकर वापस जाएंगे योगी : राम इकबाल सिंह

बलिया (उत्तर प्रदेश) | भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह साधु बन जाएंगे। पूर्व विधायक ने बुधवार शाम संवाददाताओं से कहा, “अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह तुरंत नाराज हो जाएंगे और साधु बन जाएंगे।”

उन्होंने कहा, मैं किसी भी कीमत पर ‘तेजाब’ (एसिड) को ‘अमृत’ नहीं कह सकता।

उन्होंने किसानों की दुर्दशा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के कारण खेती की लागत बहुत बढ़ गई है।

सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रशंसा की और उन्हें ‘राजभर समुदाय का एकमात्र नेता’ कहकर संबोधित किया।

राम इकबाल सिंह राज्य में भाजपा सरकार के आलोचक रहे हैं और पहले भी राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन पर सवाल उठा चुके हैं।

उन्होंने पिछले महीने लखीमपुर खीरी कांड में भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों को कुचलने का भी आरोप लगाया था।

Related Posts

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

Continue reading
‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं