भाजपा ने मलिक के आरोपों पर किया पलटवार, फडणवीस के माफिया से संबंध को किया खारिज

मुंबई| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पलटवार करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री नवाब मलिक द्वारा लगाए गए उन आरोपों से इनकार किया, जिसमें मलिक ने कहा था कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के माफिया लिंक रहे हैं। फडणवीस ने प्रसिद्ध नाटककार जॉर्ज बर्नाड शॉ की पंक्तियों को ट्वीट करते हुए कहा, “आज का विचार, मैंने बहुत समय पहले सीखा था, कभी सुअर से लड़ाई मत करो। इससे आप गंदे हो जाएंगे, लेकिन सुअर इसे पसंद करेंगे।”

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, मलिक, पृथ्वीराज चव्हाण, असलम शेख और अन्य शीर्ष एमवीए नेताओं के साथ भगोड़े गुंडे रियाज भाटी की तस्वीरें प्रदर्शित करते हुए चेतावनी दी और कहा, “आप एक दिखाओ, हम आपको चार तस्वीरें दिखाएंगे।”

शेलार ने दावा किया, “मलिक ने ‘हाइड्रोजन बम’ का वादा किया था, लेकिन वह असफल रहे.. वह स्पष्ट रूप से निराश हैं और उन्हें अब ‘ऑक्सीजन’ की जरूरत है.. अपने तमाम प्रयासों के बावजूद, वह फडणवीस को बदनाम नहीं कर सके।”

उन्होंने यह जानने की मांग की कि मलिक ने जिन नामों का खुलासा किया है, उन सभी पर महा विकास अघाड़ी सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की और कहा कि सभी आरोप झूठे हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच छिड़ी लड़ाई अब नवाब मलिक बनाम देवेंद्र फडणवीस हो चुकी है। बुधवार सुबह एनसीपी नेता ने प्रेसवार्ता कर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके कुछ घंटे के बाद ही देंवेंद्र फडणवीस के एक ट्वीट ने इस वाकयुद्ध को और तीखा कर दिया है।

इससे पहले मलिक ने कहा था कि भाटी के पूर्व सीएम से करीबी संबंध रहे हैं।

वहीं अब भाजपा नेता शेलार ने फडणवीस के अंडरवल्र्ड के साथ कथित कनेक्शन होने के मलिक के दावों का खंडन करते हुए कहा कि एनसीपी नेता ने देवेंद्र फडणवीस को समीर वानखेड़े, मुन्ना यादव और रियाज भाटी के साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई रिश्ता नहीं जोड़ पाए।

उन्होंने मलिक पर अपराधियों को बचाने, मुस्लिम नामों को घसीट कर अल्पसंख्यकों का ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

मलिक ने फडणवीस पर गलत व्यक्तियों को बढ़ावा देने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी लगाया था।

शेलार ने कहा, “नवाब मलिक का आरोप था कि गुंडों को पार्टी में जगह दी गई। उन्हें प्रमुख पदों पर बैठाया गया। हां, यह सच है कि मुन्ना यादव, हाजी हैदर और हाजी अराफात हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्हें पद पर बैठाया गया, लेकिन इनके ऊपर एक भी आरोप नही है। यह पता करके उन्हें पद पर बैठाया गया था। मुन्ना यादव पर एक आरोप है। मुन्ना यादव खुद आपके सामने आएंगे और बताएंगे कि उन पर क्या आरोप है। अभी तो नवाब मलिक जी आपकी सरकार है। आप जिन पर आरोप लगा रहे हैं, उन हाजी अराफात और हाजी हैदर पर आज तक एक भी केस क्यों नहीं दर्ज कर पाए?”

मंगलवार के फडणवीस के आरोपों का समर्थन करते हुए, उन्होंने मलिक के कुर्ला भूमि सौदे पर भी सवाल उठाए।

Related Posts

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

Continue reading
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

नई दिल्ली । परिसीमन के मुद्दे पर एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस