सीएम योगी शपथ ग्रहण : प्रोटेम स्‍पीकर पद की  जंग, राज्‍यपाल के पास माता प्रसाद, राजा भैया, आजम खान समेत 17 नामों की लिस्‍ट पहुंची

प्रोटेम स्पीकर पद के लिए विधानसभा सचिवालय से सबसे वरिष्ठ विधायकों के नाम राज्यपाल को भेजे जाते हैं


द न्यूज 15 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर पद के लिए राज्यपाल को 17 नाम विधानसभा सचिवालय की ओर से भेजे गए हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इनमें से किसी एक नाम पर सहमति जताते हुए वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करेंगी। बता दें की प्रोटेम स्पीकर ही नवनिर्वाचित विधायकों को दिलवातें हैं और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भी प्रोटेम स्पीकर ही पूरी प्रक्रिया पर नजर रखतें हैं।
सबसे पहला नाम आजम खान का: प्रोटेम स्पीकर पद के लिए भेजे गये 17 नामों में सबसे पहला नाम मोहम्मद आजम खान का है। आजम खान रामपुर से 10वीं विधायक निर्वाचित हुएं हैं और यूपी विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। हालांकि आजम खान का प्रोटेम स्पीकर बनना काफी मुश्किल है क्योंकि आजम खान कई मुकदमों में जेल में बंद हैं। आजम खान के बाद यूपी विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक बीजेपी के सुरेश खन्ना, राम पाल वर्मा, सपा के दुर्गा प्रसाद यादव और अवधेश प्रसाद हैं। ये चारों नेता 9वीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।

सतीश महाना,राजा भैया का नाम भी शामिल: यूपी विधानसभा में तीन विधायक आठवीं बार निर्वाचित हुएं हैं। बीजेपी विधायक सतीश महाना, रमा पति राम शास्त्री और जय प्रताप सिंह आठवीं बार विधानसभा पहुंचें हैं। तीनों नेता योगी सरकार में मंत्री भी रहें हैं। प्रोटेम स्पीकर पद के लिए राज्यपाल के पास रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया का भी नाम भेजा गया है। राजा भैया कुंडा से लगातार सातवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। राजा भैया के साथ सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय, इकबाल महमूद और बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह का नाम भी प्रोटेम स्पीकर पद के लिए भेजा गया है। ये तीनों नेता सातवीं बार विधायक बने हैं।

शिवपाल यादव, राम अचल राजभर भी प्रोटेम स्पीकर की रेस में: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव छठी बार विधायक निर्वाचित हुएं हैं और शिवपाल का नाम भी विधानसभा सचिवालय सचिवालय द्वारा प्रोटेम स्पीकर पद के लिए भेजा गया है। कभी मायावती के करीबी रहें और वर्तमान में सपा विधायक राम अचल राजभर और लालजी वर्मा का नाम भी प्रोटेम स्पीकर पद के लिए भेजा गया है। ये दोनों विधायक भी छठी बार निर्वाचित हुए हैं।

फरीद किदवई और बीजेपी नेता चेतराम का भी नाम प्रोटेम स्पीकर पद के लिए भेजा गया है। ये दोनों नेता भी छठी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ ले सकतें हैं। लखनऊ के अटल विहारी वाजपेई स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह