सीएम केजरीवाल बोले- विधायकों की खरीद की हुई कोशिश, दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर कल होगी चर्चा

Delhi Trust Vote: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया. अब इस पर शनिवार को चर्चा होगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों में देख रहे हैं कि ये लोग पार्टियां तोड़ रहे हैं, झूठे-झूठे केस में फंसाकर सरकार गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा, ”इनका मकसद दिल्ली के अंदर शराब घोटाले की आड़ में गिरफ्तार करना है. इन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रखा है. इनका मकसद सरकार गिराना है।

सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई। उन्होंने साथ ही कहा कि आबकारी नीति मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”मेरे पास AAP के दो विधायक आए और दोनों ने यही बात कही कि तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। हमने 21 विधायकों को मनवा लिया है। 25 करोड रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.”

झूठे केस में फंसा रहे : केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ”हमें पता चला कि विधायकों से इन्होंने संपर्क किया है। यह कई ऑपरेशन लोटस कर चुके हैं. हमारी जानकारी के हिसाब से सभी 21 विधायकों ने उन्हें मना कर दिया.”

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में यह पूरी जिंदगी में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, लेकिन हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा. यह देखने के लिए और जनता को दिखाने के लिए कि यह सदन मंत्री परिषद में विश्वास रखता है. हमने विश्वासमत का प्रस्ताव रखा है.”

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’