ग्रेटर नोएडा के इटैडा में किसानों व प्राधिकरण टीम में झड़प

ऋषि तिवारी
नोएडा। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर ग्रेटर नोएडा व नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को अर्जित जमीन पर भारी सुरक्षा बल के साथ चलाया लेकिन ग्रेटर नोएडा में इटैड गांव में ग्रामीण व किसान संगठनों व समाजवादी पार्टी के नेताओं की प्राधिकरण के दस्ते के साथ झड़प हो गई। इस दौरान एक किसान का सिर फूट गया। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने प्राधिकरण के दस्ते पर पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान प्राधिकरण दस्ते में साथ गए तीन सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए।

बता दे कि नोएडा प्राधिकरण का दस्ता बुधवार सुबह सोरखा गांव पहुंचा। जहां खसरा नंबर 819 पर जो कि प्राधिकरण की अर्जित जमीन है। उस पर बने आश्रम व अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर किए गए निर्माण का ध्वस्त करने पहुंची। जहां ग्रामीणों व किसान संगठनों ने पहले आश्रम की इमारत गिराने का दबाब बनाया इसके बाद ही अन्य निर्माण तोडऩे के लिए प्राधिकरण दस्ते में मौजूद अधिकारियों को कहा। इस आश्रम को लेकर स्थानीय पुलिस भी किसानों व आश्रम के कर्ताधर्ता के निशाने पर पिछले एक माह से है। दोनों ही पक्ष पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही किए जाने की शिकायते शासन स्तर तक कर रहे है। ग्रामीणों व किसान संगठनों के हंगामे व प्रदर्शन व दबाब के चलते प्राधिकरण का दस्तां बिना कार्रवाई किए बैरंग लौट आया। इसके बाद प्राधिकरण का दस्ता सफार्बाद में बिल्डर के लिए आवंटित जमीन के बराबर में हो रखे अतिक्रमण को हटाने पहुंचा।

इसकी जानकारी भारतीय किसान परिषद और भारतीय किसान यूनियन मंच को लग गई। जानकारी मिलते ही करीब 100 किसान मौके पर पहुंच गए और प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के दो तहसीलदार, एसीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। टीम की किसानों से कहासुनी और नोकझोंक भी हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि ये जमीन आबादी की है और आबादी निस्तारण का मामला हाई पावर कमेटी के पास है, इसलिए इसे नहीं तोड़ा जाएगा। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों ने खसरा नंबर 160 के दस्तावेज प्रस्तुत किए और बताया गया कि ये जमीन 290 वर्गमीटर है। इसकी कीमत करीब चार करोड़ के आसपास है और मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद प्राधिकरण की टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। इसके अलावा प्राधिकरण की टीम होशियारपुर गांव में भी प्राधिकरण की टीम को विरोध झेलना पड़ा। वहां से भी टीम बैरंग लौट आई।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन