भाजपा प्रत्याशी को हराने व इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जन अभियान चलाएगी सीटू

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 में मजदूर संगठन सीटू की क्या समझ है और मजदूरों वर्ग की क्या भूमिका होनी चाहिए उक्त विषय पर आज सीटू गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ता की बैठक सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सीटू जिला महासचिव रामसागर ने किया। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन ने संबोधित करते हुए मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इन 10 वर्षों में मजदूरों की रोजी-रोटी तथा कामकाजी स्थितियों पर निरंतर हुए हम लोग को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारी कुर्बानियां देकर हासिल किए गए मजदूरों के अधिकारों में बड़े कारपोरेट घरानों के पक्ष में बदलने का प्रयास किया गया। मजदूरों को सम्मान पूर्वक जीवन और जीविका के लिए ट्रेड यूनियन द्वारा दिए गए सुझावों/ मांगों को मोदी सरकार ने अनसुना कर दिया। उन्होंने बताया कि आज देश, संविधान, लोकतंत्र व मजदूरों के हक अधिकारों की लड़ाई को बचाना है तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को हराना बहुत ही जरूरी है।
सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव अनुराग सक्सेना ने मजदूरों के समक्ष चुनौतियां और चुनाव में मजदूर वर्ग की क्या भूमिका होनी चाहिए उक्त पर सीटू की समझ को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने गंभीरता पूर्वक बैठक में चर्चा किया और बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव में गौतम बुद्ध नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी को हराने और इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीटू कार्यकर्ता पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलने का निर्णय लिया गया है।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi