सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नोएडा, 23 जुलाई के पावन अवसर पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। चंद्रशेखर आज़ाद जी का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान तथा लोकमान्य तिलक जी का दिया गया नारा “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” आज भी देश के मेहनतकश मजदूर, किसान, नौजवान और छात्र-नौजवानों को प्रेरणा देता है।

सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज जब देश में मेहनतकश वर्ग अपने हक-अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, ऐसे में इन महान क्रांतिकारियों के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय और शोषण के खिलाफ झुके बिना लड़ना ही सच्ची देशभक्ति है। सीटू जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर इन दोनों महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती है और जिला के सभी मजदूरों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आह्वान करती है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान के अमर प्रतीक चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को कोटि-कोटि नमन।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    आज महान क्रांतिकारी, महान विचारक और भारत माता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश