गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आज 7 अगस्त को भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” के रचयिता, महान कवि, साहित्यकार, संगीतज्ञ एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सीटू गौतम बुद्ध नगर की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सीटू (CITU) गौतम बुद्ध नगर के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर केवल एक कवि नहीं, बल्कि मानवता, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के प्रतीक थे। उन्होंने अपने साहित्य और संगीत के माध्यम से देश और दुनिया को एक नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचनाएँ गीतांजलि, जन गण मन और रवींद्र रचनावली आज भी हमें देशभक्ति, मानवता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देती हैं। गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज जब देश में नफरत और विभाजन की राजनीति बढ़ रही है, तब टैगोर जी के मानवतावादी विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। मजदूर वर्ग को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर एकता और संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। सीटू गौतम बुद्ध नगर, गुरुदेव के सपनों के मानवतावादी भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।

  • Related Posts

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर श्री अनंत रामचंद्र…

    Continue reading
    Sachchidanand Sinha on his Birthday : समाजवादियों का आदर्श ‌ पुरुष चला गया!
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन उम्र के 98 साल पूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए