सीटू ने आयोजित किया होली मिलन समारोह 

नोएडा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) गौतमबुद्धनगर ने  सेक्टर-8 नोएडा स्थित कार्यालय पर आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक साथियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अवसर पर सीटू के जिला सचिव श्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने देश, प्रदेश एवं जनपद वासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर समाज में समरसता और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम को सीटू गौतमबुद्धनगर के महासचिव कामरेड राम स्वारथ, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित, सहसचिव पारस रजक ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने श्रमिक एकता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने तथा श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान एवं गुड़िया देवी, माकपा नेता राम सागर, धर्मपाल चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण एवं श्रमिक अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की मजबूती और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?