हड़ताल के लिए सीटू ने बैठकों का दौर किया तेज!

12 फरवरी की हड़ताल आर पार का संघर्ष है! यह करो मरो का संघर्ष है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, श्रम अधिकारों की रक्षा में और कारपोरेट परस्त व तानाशाही व मजदूर विरोधी चारों लेबर कोट्स के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी फैडरेशनो के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू गौतम बुध नगर कमेटी ने जन संपर्क अभियान को तेज करते हुए आज भी कई स्थानों पर आम सभा कर कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। रेहान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर- 39, नोएडा कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर- 39, नोएडा पार्क में हुई जिसे सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया। तथा मैसर्स – मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर के कर्मचारियों की बैठक मानीताऊ इ‌म्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज की अध्यक्षता में सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई! बैठक को सीटू नेता रामसागर, रामस्वारथ, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया तथा एक बैठक सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर हुई। तथा मैसर्स- वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बी- 190, फेस -2, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन वाइब़ाकास्टिक इम्पलाईज यूनियन संबद्ध सीटू की आम सभा झंडापुर सीटू कार्यालय पर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को सीटू गौतम बुध नगर कमेटी के नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा रामस्वारथ, रामसागर, सुनील पंडित, हुकम सिंह, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बृजेश कुमार सिंह ने संबोधित किया और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों से होने वाले घातक नुकसान को रेखांकित करते हुए 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश