5 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए सीटू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

नोएडा, 26000 रुपया न्यूनतम वेतन, ₹10000 पेंशन, कार्यस्थल पर सुरक्षा, सरकारी नौकरियों में भर्ती, ओं. पी. एस., ठेका श्रमिकों को पक्का करने, पथ विक्रेता व भवन निर्माण और अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के लिए एवं चार लेबर कोड के खिलाफ 5 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए चल रहे जन संपर्क अभियान को तेज करते हुए सीटू ने अनमोल इंडस्ट्रीज उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा और झुग्गी बस्ती सेक्टर- 50, नोएडा सहित कई स्थानों पर परचा वितरण, नुक्कड़ सभा व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनपद के मेहनतकशों से 5 अक्टूबर 2024 को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील किया। वहीं दिल्ली जन् नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मजदूरों के मुद्दों को रेखांकित करते हुए मजदूरों से 5 अक्टूबर 2024 को डीएम कार्यालय सूरजपुर पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।
नुक्कड़ सभा को सीटू जिला नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, मुकेश कुमार राघव, सुखलाल, जोगेंद्र सैनी, रामस्वारथ आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading
    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे