छठ महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, छट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना व्यक्त की

नोएडा। सेक्टर- 115, नोएडा सोरखा पुस्तापार कालोनी स्थित उदय उपवन पार्ट-3, पार्क में राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित छठ महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।
छठ वृत्तियों के बीच आज पहुंचे सीटू जिला सचिव व समिति के संयोजक गंगेश्वर दत शर्मा का समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना किया कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है।
छठ महोत्सव के आयोजक/ समिति के पदाधिकारी हर गोविंद सिंह, धर्मवीर सोलंकी, हरी लाल पाल उर्फ गोपी, किरण देवी, शंकर, राहुल राठौर, भूषण सिंह, राजीव मिश्रा आदि ने बताया कि हमारी समिति के कार्यकर्ताओं ने घाट व घाट के आसपास साफ सफाई, जल, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई जिसके चलते छठ व्रतियों को कोई भी परेशानी महसूस नहीं हुई और सभी व़तियो ने अपना व्रत कुशलतापूर्वक उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया इस तरह 4 दिन से चल रहा यह पर्व संपन्न हुआ। उन्होंने सहयोग के लिए सभी दानदाताओं/ कॉलोनी वासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?