11 व 12 अक्टूबर 2025 को नोएडा में होगा सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी का त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन

नोएडा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी का 18 वां राज्य सम्मेलन 11 व 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से सामुदायिक केंद्र झुंडपुरा सेक्टर- 11 नोएडा पर शुरू होगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सीटू जिला सचिव मंडल की बैठक सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव की अध्यक्षता संपन्न हुई, बैठक में सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ ने रिपोर्ट रखी, बैठक में चर्चा के बाद सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रचार अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन में पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना/ दिशा तय की जाएगी साथ ही नई राज्य कमेटी का चुनाव किया जाएगा तथा दिल्ली, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर के कामगारों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी।
सम्मेलन में उद्घाटन भाषण सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन एवं समापन भाषण सीटू के राष्ट्रीय सचिव कामरेड सुदीप दत्ता रखेंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर शाम 4:00 से झूंपुरा सेक्टर- 11 नोएडा बरात घर पर रजिस्टर रजिस्ट्रेशन होगा। तथा 11 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:30 बजे डेलीगेट एवं मजदूरों- किसानों के प्रतिनिधि सीटू कार्यालय नियर ए-2, सेक्टर- 8, नोएडा बांस-बल्ली मार्केट तिराहा पर इकट्ठा होंगे और वहां से जुलूस बनाकर सेक्टर- 11, नोएडा झुंडपुरा बारात घर पर पहुंचेंगे तथा सम्मेलन का समापन 12 अक्टूबर 2025 को शाम 4:00 बजे होगा। बैठक में जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा,मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, सुनील पंडित,नरेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद