सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सीटू, गौतमबुद्धनगर कड़ी निंदा करता है। केंद्र सरकार ने आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ डालते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नोएडा में अब यह कीमत 939.50 रुपये हो गई है। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी मूल्य वृद्धि है, इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे।

सीटू का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल कंपनियों के घाटे का हवाला देकर बार-बार कीमतें बढ़ाना आम आदमी, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम पहले ही 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं और सीएनजी भी 6 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है।

सीटू, जिला गौतमबुद्धनगर की मांगें: 1. घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर हुई 29 रुपये की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए। 2. पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाकर कीमतों पर नियंत्रण किया जाए। 3. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित सभी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पुनः बहाल की जाए। 4. महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
यदि सरकार ने जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो सीटू, गौतमबुद्धनगर जिले के मजदूरों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!