नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से 12 फरवरी को मजदूरों से हड़ताल पर रहने की सीटू की अपील

नोएडा। मजदूर विरोधी लेबर कोइस रद्द करो, न्यूनतम वेतन 26000/ हजार रुपए प्रतिमाह लागू करो, ठेका प्रया, निजिकरण बंद करो, अस्थाई / कच्चे कर्मियों/ स्कीम वर्कर्स को स्थाई करो,निर्माण श्रमिकों सहित मजदूरों के लिए बने विभिन्न बोर्डों को मजबूत करो, सुविधाएं दो, मनरेगा कानून बहाल करो व 200 दिन काम और 800 रु. मजदूरी तय करो, न्यूनतम पेंशन 10000 रु. मासिक करो, सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करो, स्थाई कर्मचारी भर्ती करो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र / वाहन चालकों, रेहड़ी पटरी मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करो, मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियां वापस लो महंगाई पर रोक लगाओ, बीमा क्षेत्र में 100, प्रतिशत एफडीआई का निर्णय वापिस लो, एलआईसी के शेयरों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाओ। आदि नारों के साथ सीटू कार्यकर्ताओं का 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी रहा। कई स्थानों पर दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों ने हड़ताल के समर्थन में नुक्कड़ नाटक एका का मंचन प्रस्तुत करते हुए मजदूरों से हड़ताल में शामिल होने की अपील किया। साथ ही कई बाजारों/ मार्केट में भी सीटू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क, पर्चा वितरण, नुक्कड़ मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों से 12 फरवरी को हड़ताल पर रहने की अपील की गई।
प्रचार अभियान का नेतृत्व सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, मुकेश कुमार राघव, सुनील पंडित, पारस रजक, अरुण कुमार पटेल, पूनम देवी, ने नरेंद्र पांडे, जन नाट्य मंच के कलाकार माला हाशमी, कविता आदि ने किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने सभी मजदूरों, कर्मचारियों, यूनियनों व आम जनता से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

  • Related Posts

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading
    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’