सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

10 अगस्त को डीएम कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन, 17 को प्राधिकरण पर महापंचायत – सीटू-किसान सभा का ऐलान

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा सहित किसान संगठनों द्वारा 28 जुलाई 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कन्वेंशन में केंद्र सरकार की जन विरोधी, मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

कन्वेंशन में तय किया गया कि मजदूर विरोधी 4 लेबर कोडों को रद्द करवाने, न्यूनतम वेतन 42000/- घोषित करवाने, ठेकेदारी प्रथा का खात्मा करने, घरेलू कामगार, गिग वर्कर्स, स्कीम वर्कर्स (आंगनवाड़ी, मिड-डे-मील, आशा) को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व सामाजिक सुरक्षा देने, किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देने, पुराने मनरेगा कानून की बहाली, किसान व आम जनता विरोधी भारत-अमेरिका, न्यूजीलैंड व यूरोपियन मुक्त व्यापार समझौते/ट्रेड डील को रद्द करवाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समेत सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर 10 अगस्त 2026 को पूरे देश में जिला और राज्य स्तर पर सत्याग्रह, धरना-प्रदर्शन, रेल रोको, रास्ता रोको, कार्यस्थलों पर प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों से की जाएगी।
उक्त राष्ट्रीय आह्वान पर कार्यक्रम तय करने के लिए आज सीटू व किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक किसान सभा जिला कार्यालय जैतपुर ग्रेटर नोएडा पर आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए:
1. 10 अगस्त 2026 को डीएम कार्यालय, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा चलो –
केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर पर सुबह 10:00 बजे से जोरदार प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन/गिरफ्तारी दी जाएगी। सभी मजदूर, किसान, कर्मचारी, नौजवान भारी संख्या में पहुंचेंगे।
2. 17 अगस्त 2026 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चलो – महापंचायत एवं प्रदर्शन
किसानों की स्थानीय मांगों – 10% आबादी प्लॉट का निस्तारण, आबादियों का निस्तारण, नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने, वादाखिलाफी के खिलाफ प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन कर महापंचायत की जाएगी।

बैठक में सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, अखिल भारतीय किसान सभा केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी, किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा, जिला कमेटी के पदाधिकारी संदीप भाटी, अशोक भाटी, सुशांत भाटी, मोनू मुखिया, अजब सिंह नेताजी, गवरी मुखिया, सतीश यादव, बुधपाल यादव, निशांत रावल, भगत सिंह, राहुल नागर, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह, नितिन चौहान, सतपाल खारी, भीमसेन खारी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading
    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए