बिहार के नागरिक बदलाव के लिए तैयार : तुषार गांधी

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद वोट चोरी राष्ट्रीय मुद्दा बना
–  बी आर पाटिल

किसान विरोधी भा ज पा और जे डी यू को सबक सिखाने के लिए वोट डालें
–  डॉ सुनीलम

‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ अभियान के तहत बिहार के 28 जिलों में निकाली जा चुकी यात्रा 29 वें दिन पश्चिमी चंपारण जिले में पहुंची । जहां महागठबंधन के प्रत्याशी सिकटा के विधायक वीरेंद्र गुप्ता के समर्थन में दो चुनावी सभाओं को मैनाटांड़ और बैसखवा में संबोधित किया।

तुषार गांधी ने कहा कि बिहार में बदलाव युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जरूरी है। शिक्षा और रोजगार के लिए युवाओं को बिहार से बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन के सत्ता में आने पर
युवाओं को बिहार में ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा जिससे पलायन रुकेगा।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष बी आर पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर वोट चोरी के जिस मुद्दे को उठाया था वह कर्नाटक के आलंद में सच निकला, वोट चोरी पकड़ी गई। मुंबई के वर्ली विधान सभा क्षेत्र में भी 45 हजार वोट फर्जी तौर पर जोड़ना पकड़ा गया।
बी आर पाटिल ने अपील की कि नागरिक सावधान रहकर वोट चोरी को रोकें। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भागलपुर में अडानी को एक हजार एकड़ भूमि आवंटित किया जाना और केंद्र सरकार द्वारा एल आई सी का 33 हजार करोड़ निवेश किया जाना यह बतलाता है कि डबल इंजन की सरकार अडानी- अंबानी की सरकार है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि बिहार के नागरिक किसानों मजदूरों की सरकार बनाएंगे। महागठबंधन की सरकार बनेगी।
डॉ सुनीलम ने कहा कि जिस तरह उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलकर मारा गया उसी तरह मध्यप्रदेश के गुना जिले में भा ज पा नेता ने किसान को थार गाड़ी से कुचल कर मार दिया।
डॉ सुनीलम ने बिहार के किसानों से अपील की कि वह किसान विरोधी भा ज पा – जे डी यू को सबक सिखाएं।
अभियान के संयोजक शाहिद कमाल ने कहा कि हम ‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ अभियान इस अपेक्षा के साथ चला रहे हैं कि बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा और महागठबंधन अपने वायदों को पूरा करेगा । हम नई सरकार से वायदे पूरे कराने के लिए भी तत्पर रहेंगे। भारत जोड़ो अभियान के प्रवीर पीटर ने कहा कि जनांदोलन के साथी बिहार में गैर मनुवादी, समतावादी, सेकुलर सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। हमें आशा है बिहार के नागरिक हमारे प्रयास को सफल बनाएंगे। किसान संघर्ष समिति, मध्यप्रदेश के सचिव निसार आलम अंसारी ने आशा व्यक्त की कि बिहार की किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए किसान वोट करेंगे।

 

 

  • Related Posts

    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading
    लॉरेंस का मुखबिर था, इसलिए किया हमला!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!