कोविड के इलाज के लिए सिप्ला ओरल एंटीवायरल दवा को मिली आपातकालीन उपयोग की मंजूरी

नई दिल्ली (द न्यूज़ 15 )| सिप्ला लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसे मोलनुपिरवीर के लॉन्च के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) द्वारा आपातकालीन उपयोग अनुमति दी गई है, जो हल्के से मध्यम कोविड-19 के इलाज के लिए एक एंटी-वायरल दवा है। सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) द्वारा स्वीकृत पहली ओरल (मुंह से ली जाने वाली) एंटीवायरल है, जो गंभीर बीमारी के विकसित होने के उच्च जोखिम वाले हल्के से मध्यम कोविड-19 के उपचार के लिए है।

इस साल की शुरुआत में, सिप्ला ने भारत में और 100 से अधिक निम्न और मध्यम आय वाले देशों (एलएमआईसी) में मोलनुपिरवीर के निर्माण और आपूर्ति के लिए मर्क शार्प डोहमे (एमएसडी) के साथ एक नॉन-एक्सक्लूसिव वॉल्यूंट्री लाइसेंसिंग समझौता किया था। कंपनियों के एक संघ द्वारा किए गए पांच महीने के सहयोगी परीक्षण के बाद नियामक अनुमोदन प्राप्त हुआ है।

सिप्ला जल्द ही सिप्मोल्नु 200एमजी कैप्सूल बनाएगी, जो देश भर के सभी प्रमुख फार्मेसियों और कोविड उपचार केंद्रों पर उपलब्ध होगी।

पूरे भारत में इस प्रभावी उपचार के लिए त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त विनिर्माण क्षमता और एक ठोस वितरण तंत्र है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस