संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेज प्रताप यादव का नाम लिए बिना मीडिया से कहा, “जिस तरीके से नाम लेकर एक पार्टी के नेता के द्वारा मेरे विधायक (संजय सिंह) जो बिहार सरकार में मंत्री भी हैं, उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, पहली बात कि आरोप संगीन हैं, मेरी पार्टी क्या… मेरे परिवार का सदस्य भी होगा तो मैं कतई उसका संरक्षण नहीं करूंगा।

कार्रवाई होनी चाहिए: चिराग

दिल्ली में हुई घटना को लेकर जारी चर्चा पर चिराग पासवान ने आगे कहा, “मैं उस युवती से भी आग्रह करूंगा कि तथ्यों को सामने रखें. उस होटल से भी आग्रह करूंगा… और मैं बिहार सरकार से खुद ये मांग करता हूं कि जांच कराई जाए. जो भी आरोपी हो भले वो मेरी पार्टी का हो, मेरे परिवार का भी होता तो कतई संरक्षण नहीं करता क्योंकि बिहार की छवि खराब हो रही है. आरोप-प्रत्यारोप नहीं तथ्य सामने आना चाहिए. जो भी दोषी हो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया से केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं आप सबके सामने कहता हूं कि अगर मेरी पार्टी का व्यक्ति दोषी निकला तो ना सिर्फ पार्टी से पदमुक्त किया जाएगा, ना सिर्फ पार्टी से दूर किया जाएगा बल्कि उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले इसमें मेरी अहम भूमिका होगी।
तेज प्रताप ने क्या कहा है?

ता दें कि चिराग की पार्टी के मंत्री संजय सिंह महुआ से विधायक हैं। तेज प्रताप ने दावा किया है कि दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। होटल के कर्मियों ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद मामले को संभाला गया। उनके आरोपों के बाद संजय सिंह ने तेज प्रताप से माफी मांगने को कहा है। संजय सिंह ने 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। इस बीच अब चिराग पासवान ने खुद ही इस पर बड़ा बयान दे दिया है।
  • Related Posts

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading
    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस