8 लाख महिलाओं तक पहुंचेगा मुख्यमंत्री का संदेश पत्र

 बदलते बिहार की कहानी सुनाएंगी महिलाएं

मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अब जिले की हर महिला तक पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री का संदेश पत्र जिले की 8 लाख महिलाओं तक पहुँचाने के लिए जीविका द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। अब तक महिला संवाद कार्यक्रम के ज़रिए 1.25 लाख महिलाओं तक यह संदेश पहुँच चुका है।

गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में 29 महिला संवाद रथ के माध्यम से ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 16 जून तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वीडियो, लीफलेट और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

हर संवाद सत्र दो घंटे का होता है, जिसमें 45 मिनट की वीडियो प्रस्तुति के ज़रिए आरक्षण नीति, साइकिल योजना, पोषाक योजना, जीविका, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जैसे विषयों पर जानकारी दी जाती है। इसके बाद 45 मिनट के संवाद में उन महिलाओं को मंच दिया जाता है जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

इसके अलावा उपस्थित महिलाओं से स्थानीय और नीतिगत आकांक्षाएं भी दर्ज की जा रही हैं, जिन्हें एक ऐप पर दस्तावेजीकृत किया जा रहा है। महिलाएं सरकार से सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता, संपत्ति निर्माण, स्वरोजगार, समाज सुधार, और नीतिगत सुधार से जुड़ी मांगें भी रख रही हैं।

इस संवाद कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं के साथ पुरुषों की भी भागीदारी दिखी। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में 12,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण बिहार में अब जागरूकता और बदलाव की लहर तेज़ी से बढ़ रही है।

  • Related Posts

    पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद जातिवादी पार्टियों में बौखलाहट : मंगल पांडेय

    राजद-कांग्रेस में जाति जनगणना की घोषणा का श्रेय लेने की होड़ जाति के नाम पर राजनीतिक दुकान चलाने वालों का शटर होगा बंद पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय…

    महिला ने युवक की छुरा मारकर की हत्या

     पारिवारिक विवाद का मामला राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। बराटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर परती में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने छुरा मारकर एक 45 वर्षीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनवादी महिला समिति दिल्ली का त्रिवार्षिक 15 वां राज्य सम्मेलन सुरजीत भवन नई दिल्ली में हुआ शुरू

    • By TN15
    • May 3, 2025
    • 3 views
    जनवादी महिला समिति दिल्ली का त्रिवार्षिक 15 वां राज्य सम्मेलन सुरजीत भवन नई दिल्ली में हुआ शुरू

    5 मई को पूर्णाहुति के साथ होगा गायत्री महायज्ञ का समापन : विकास हांडा

    • By TN15
    • May 3, 2025
    • 3 views
    5 मई को पूर्णाहुति के साथ होगा गायत्री महायज्ञ का समापन : विकास हांडा

    एक एक पैसे के लिए मोहताज हो जाएगा पाकिस्तान! डॉलर के बिना टूट जाएगी कमर 

    • By TN15
    • May 3, 2025
    • 3 views
    एक एक पैसे के लिए मोहताज हो जाएगा पाकिस्तान! डॉलर के बिना टूट जाएगी कमर 

    5 मई को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : जगमोहन आनंद

    • By TN15
    • May 3, 2025
    • 3 views
    5 मई को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : जगमोहन आनंद

    द्वारका मधुविहार में फैली गंदगी को लेकर उपायुक्त से की सख़्त कार्रवाई की मांग : रणबीर सोलंकी

    • By TN15
    • May 3, 2025
    • 3 views
    द्वारका मधुविहार में फैली गंदगी को लेकर उपायुक्त से की सख़्त कार्रवाई की मांग : रणबीर सोलंकी

    शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन  

    • By TN15
    • May 3, 2025
    • 3 views
    शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन