मुख्यमंत्री ने मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा (हरनौत) स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुँचे, जहां उन्होंने स्व. मंजू कुमारी सिन्हा के अलावा अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं पिता स्व. कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपने गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की। साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!