मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

कहा – महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश की महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, और किसी भी राज्य या देश की प्रगति में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, तथा पंचायत और नगर निकायों में 50% आरक्षण जैसी योजनाओं को लागू किया है। इन योजनाओं के कारण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी से महिलाओं को काफी राहत मिली है, और वे अब एक सुरक्षित एवं बेहतर समाज में जीवन व्यतीत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि संपूर्ण नारी जाति के विकास के प्रति हम सभी प्रयत्नशील रहें, ताकि उन्हें सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षित माहौल मिल सके।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!