मुख्यमंत्री ने स्व. रामायण राय की 9वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि अर्पित

 वृक्षारोपण से दी पर्यावरण की प्रेरणा

रोहतास। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के कुशही ग्राम में स्वर्गीय रामायण राय की नौवीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थल के पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्व. रामायण राय के सुपुत्र एवं पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। गाँव पहुंचने पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय कुशही के पास बने मंच से सभा को संबोधित किया और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्व. रामायण राय के परिवार के सदस्यों सहित कई राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश