मुख्यमंत्री ने किया अभिलेख प्रकोष्ठ के नये बहुमंजिला भवन निर्माण का शिलान्यास

रिकॉर्ड संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के नेहरू पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ भवन परिसर में नये बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण करते हुए निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिलेखों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इनकी सुरक्षा और सुव्यवस्थित संरक्षण के लिए आधुनिक एवं सुसज्जित भवन की जरूरत थी। इस दृष्टिकोण से अभिलेख भवन के पीछे नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके।

श्री कुमार ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इसके बाद उन्होंने अभिलेख भवन परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अभिलेख भवन के निदेशक डॉ. मो. फैसल अब्दुल्लाह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा