मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का किया निरीक्षण

पटना, दीपक कुमार तिवारी 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पाटलिपुत्र खेल परिसर का दौरा कर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम सहित अन्य हिस्सों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास को भी देखा।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अद्वितीय पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ (मधुबनी) के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे की मेहनत से इस भव्य मधुबनी पेंटिंग का निर्माण किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पद्मश्री सम्मानित श्रीमती बाऊआ देवी को भी सम्मानित किया।

इसी क्रम में, 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल प्रदर्शन के लिए प्राप्त गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आयोजन 4 मई से 15 मई तक हो रहा है। इसका भव्य उद्घाटन 4 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। आयोजन पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय जैसे पांच प्रमुख शहरों में किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव श्री कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!