छठी मैया की कृपा बरसीं कौशांबी दिल्ली बॉर्डर पर

राकेश जाखेटिया, दिल्ली

पूर्वांचल भोजपुरी नवयुवक संघ समिति के बैनर तले दिल्ली बॉर्डर स्थित कौशांबी के सार्वजनिक पार्क में कृत्रिम घाट बनाकर छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिसमें क्षेत्रीय निवासियों ने आस्था का पर्व भक्ति भाव से मनाया । इसमें धार्मिक , सामाजिक, राजनीतिक व्यक्तियों के लगभग 300 परिवारो ने आस्था के साथ भाग लिया ।
रवि पटेल जी ने बताया कि छठ पूजा का महत्व संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना , प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस पूजा में सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया की आराधना की जाती है । इसमें छठी मैया सब पर अपनी कृपा बरसाती है और सूर्य देव जीवन के लिए ऊर्जा और प्रकाश देते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन दीपक सिंह , रवि पटेल , बी एस त्रिपाठी, सुमित पांडे ,संतोष सिंह , नरेंद्र सिंह आदि अन्य धार्मिक,सामाजिक, राजनीतिक व्यक्तियों के सहयोग से आयोजन किया गया। इस क्षेत्र में पूजन का आयोजन लगभग 15 वर्ष से निरंतर होता आ रहा है । क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ,रीमा गौतम , पूर्व पार्षद अतर सिंह , नरेंद्र सिंह तोमर (युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री) , मयंक गोयल (महानगर अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद) , चौधरी सचिन डेढा (महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा ) , कारवा प्रेसिडेंट अजीत सिंह , जोगिंदर सिंह गाजीपुर मंडी समिति पदाधिकारी आदि अनेको माननीय नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । कौशांबी पार्क मे चल रही चर्चित पप्पू चौपाल के अनेको सक्रिय मित्रों ने मनीष जैन , पवन व कमल गुप्ता के नेतृत्व में इस आस्था के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया । हंसी मजाक के वातावरण में भविष्य में नए राजनेताओं के नामो पर चर्चा की गई ।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया । कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत एवं आतिशबाजी होती रही। रात्रि में कार्यक्रम के दौरान भक्तों हेतु लिट्टी चोखा , जलपान एवं परंपरागत धार्मिक लोकगीत चलते रहे ।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    • By TN15
    • June 13, 2026
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार!