छतरपुर : पति को छोड़ प्रेमी संग भागी सात बच्चों की मां, अब पति लगा रहा थाने के चक्कर

द न्यूज 15 
छतरपुर। कहते हैं प्यार अंधा होता है, और प्यार के इसी अंधेपन में सात बच्चों की एक मां अपनी जिम्मेदारियों के साथ पति को छोड़कर आशिक संग फरार हो गई। मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है। आरोप है कि महिला घर से कुछ जरूरी कागजात और नकदी भी साथ ले गई है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के मातगंवा थाने के शुक्ला पुरवा की रहने वाली कमला यादव अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। कमला 7 बच्चों की मां है, जिसमें से 5 बेटियां एवं 2 बेटे हैं। कमला अपने साथ छोटे बेटे को भी ले गई है। फरियादी पति अशोक यादव का कहना है कि उसकी पत्नी उसके परिचित राम किशन शुक्ला के साथ भागी है। भागते समय घर से जरूरी कागजात, आधार कार्ड, पासबुक एवं कई अन्य दस्तावेजों के अलावा ₹35000 नकद ले गई है।
पुलिस पर पैसे लेकर एफआईआर दर्ज करने का आरोप : अशोक यादव ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के साथ एफआईआर के लिए 2500 रुपए लेने का भी आरोप लगाया है। घटना को हुए 10 दिनों से ज्यादा हो गए हैं, फरियादी पति लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है तो वहीं पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

    Continue reading
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया