चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख पार पहुंचे श्रद्धालु, 86 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के चारधामों में इन दिनों आस्था का ऐसा रेला उमड़ा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा।बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. शनिवार 23 मई को एक ही दिन में 1 लाख 2 हजार 864 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय आंकड़ा है। यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 20 लाख 86 हजार 341 श्रद्धालु चारों धामों में माथा टेक चुके हैं। लेकिन इस उमंग और श्रद्धा के बीच कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं जिन्होंने यात्रा के उत्साह को एक गहरी उदासी से भर दिया. रुद्रप्रयाग में चार यात्रियों की मौत तीन की तबीयत बिगड़ी, एक पत्थर की चपेट में आया.राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले में दो दिनों में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

अब तक 86 पर्यटकों की तबियत बिगड़ने से मौत

23 मई को दोपहर करीब 1 बजकर 53 मिनट पर तहसील ऊखीमठ के पास घोड़ा पड़ाव गौरीकुंड मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से  बोंदर सिंह, पुत्र कालू सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी दिन रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर  मनवर सिंह, उम्र 62 वर्ष, निवासी नई दिल्ली की विद्याश्रम गुप्तकाशी में तबीयत अचानक बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

22 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे धर्मराज देसाई, उम्र 60 वर्ष, निवासी थीरुवनकुलम, महाराष्ट्र की फाटा रामपुर में स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई। इसके अलावा 23 मई को प्रातः करीब पाँच बजे के.आर. सुरेशराव, उम्र 56 वर्ष, निवासी रूरल, बिहार की स्वास्थ्य बिगड़ने पर केदारनाथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत्यु हो गई। चमोली जिले में भी एक यात्री की जान गई। 23 मई को  सोम बोस्या, निवासी आसाम की गौचर-कर्णप्रयाग मार्ग पर पंचपुलिया के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

उत्तरकाशी में  भरत दास, उम्र 75 वर्ष, निवासी ग्राम डुंगला, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान जो यमुनोत्री दर्शन को आए थे, 23 मई की रात नालूपानी में स्वास्थ्य खराब होने से चल बसे.अब तक चारधाम यात्रा में कुल 86 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश स्वास्थ्य कारणों से हैं। एक यात्री घायल भी है।

मौसम विभाग का अलर्ट अगले दो दिन सावधानी जरूरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 24 और 25 मई के लिए देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 25 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 4,000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. 26, 27 और 28 मई के लिए फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 29 और 30 मई को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि गरज-बिजली के दौरान घरों और सुरक्षित स्थानों के भीतर रहें, खिड़कियाँ-दरवाजे बंद रखें और बिजली संचालित करने वाली किसी भी वस्तु से दूर रहें।

वनाग्नि की चपेट में कई जिले

यात्रा मार्गों के आसपास वनाग्नि की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के द्वाराहाट और विनसर रेंज, नैनीताल के उत्तरी गोला रेंज, कोसी रेंज, मनोरा रेंज और भवाली रेंज, पौड़ी गढ़वाल में सिगड़ बीट और नागदेव चैटमुंडा क्षेत्र, चमोली के बदरीनाथ वन प्रभाग के नारायणबगड़ रेंज तथा टिहरी के सकलाना रेंज में आग की सूचनाएं मिली हैं. वन विभाग की टीमें मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

सड़क हादसों में भी हुए नुकसान

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का आँकड़ा भी चिंताजनक है। 1  जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में सड़क हादसों में 110 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 405 घायल हैं. देहरादून में सर्वाधिक 68 घायल दर्ज हुए हैं। पिथौरागढ़ में 21, टिहरी में 19, नैनीताल में 13 मौतें हुई हैं।

जिलों में मौसम और मार्ग की स्थिति

राज्य के सभी प्रमुख यात्रा मार्ग ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग, जोशीमठ-मलारी-नीती मार्ग, गोपेश्वर-मंडल-चोपता, ऋषिकेश-यमुनोत्री और ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए सुचारु रहे. पिथौरागढ़ में एक ग्रामीण मार्ग बाधित है जिसे खोलने की कार्यवाही की जा रही है. तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम 39°C, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में 42°C, रुद्रप्रयाग में 34°C, पिथौरागढ़ में 31°C और चमोली में 28°C दर्ज किया गया।

तीर्थयात्रियों से अपील

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी स्वास्थ्य जाँच अवश्य करवाएं, हृदय रोग, रक्तचाप या साँस की तकलीफ वाले यात्री विशेष सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें। आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • Related Posts

    Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    बच्चों ने कई दिन तक मेहनत कर अपने…

    Continue reading
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
    • TN15TN15
    • October 18, 2026

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस