जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

ऋषी तिवारी

नई दिल्ली।
दिल्ली के ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर आज एक अनोखा और दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। जहां एक ओर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा शख्स पहुंच गया जिसने माहौल को ही बदल दिया। यह शख्स हाथ में कॉकरोच मारने वाला ‘हिट’ स्प्रे लेकर धड़ल्ले से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा और उसने पार्टी के प्रतीक चिन्ह व तस्वीरों पर सीधे स्प्रे कर दिया। इस दौरान उसने पार्टी के समर्थकों पर जमकर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर उनके दावों की पोल खोलते हुए सवाल पूछे कि “आखिर वो दो करोड़ फॉलोवर्स कहां हैं, जिनकी बात आप करते हो?”

 

‘हिट’ स्प्रे के साथ पहुंचा विरोधी

बता दें कि मामला तब गर्माया जब एक व्यक्ति, जिसने खुद को किसी राजनीतिक दल से जोड़ा नहीं बताया, सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध करने के लिए एकदम अनूठे अंदाज में सामने आया। उसने हाथ में ‘हिट’ स्प्रे की बोतल पकड़ रखी थी और कॉकरोच (तिलचट्टा) की तस्वीर के ऊपर जमकर कीटनाशक का छिड़काव किया। इस कृत्य को वह सीजेपी और उसके समर्थकों को संदेश देने के तौर पर कर रहा था। उसने कहा कि जिस तरह कॉकरोच का सफाया किया जाता है, उसी तरह देश को गलत दिशा में ले जाने वाले लोगों का भी सफाया किया जाएगा।

 

 

दो करोड़ फॉलोअर वाले सवाल

 

इस व्यक्ति ने मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीजेपी पर तीखा हमला बोला और कहा कि सोशल मीडिया पर तो ये लोग दावा करते हैं कि उनके करोड़ों समर्थक हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। प्रदर्शन स्थल पर तो सिर्फ गिने-चुने लोग ही दिखाई दे रहे हैं। आखिर वो दो करोड़ फॉलोअर कहां हैं? अगर सच में इतनी तादाद है तो वे आज यहां क्यों नहीं उतरे?” उसने सीजेपी के आंदोलन को ‘फ्लॉप’ शो बताते हुए कहा कि यह पहले से तय कार्यक्रम है, जिसका कोई आम जनता पर कोई असर नहीं हो रहा है।

 

भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने का आरोप

 

बता दें कि विरोध कर रहे शख्स ने आरोप लगाया कि सीजेपी का यह आंदोलन देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाला है। उसने जोरदार शब्दों में कहा कि हम भारत को नेपाल या बांग्लादेश जैसी स्थिति में नहीं जाने देंगे। जो लोग देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता सब देख रही है। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी इस बात पर सहमति जताई और कहा कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी, भाजपा या अन्य के ‘एजेंट’ नहीं हैं, बल्कि एक आम नागरिक के रूप में देश की रक्षा के लिए यहां आए हैं।

 

मौके पर गर्माया माहौल

 

ता दें कि जैसे ही यह शख्स और उसके साथी सीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, मौके पर मौजूद सीजेपी के समर्थक भड़क गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक तरफ जहां स्प्रे लेकर पहुंचे लोगों की तीखी बहस चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ सीजेपी समर्थक अपने आंदोलन को सही ठहराने में लगे थे। दोनों पक्षों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। हालांकि, मौके पर पहले से तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए रखी ताकि मामला बड़े विवाद में न बदले।

 

सीजेपी का आंदोलन और आरोप

 

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों का कहना है कि वे जंतर-मंतर पर किसी मजाक के लिए नहीं, बल्कि एक गंभीर मुद्दे को लेकर आए हैं। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन में छात्रों और युवाओं की भीड़ देखी गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनकी मांग है कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उनकी मांगों को माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्र हित में है और इसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक न्याय नहीं मिलता।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!