संसद में चंद्रशेखर आज़ाद ने उठाया शिक्षा का मुद्दा, मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी को बंद करना बताया राजनीतिक कारण   

नई दिल्ली/बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बजट में शिक्षा के अनुदान पर बोलते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई मांग की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई बार हमला भी बोला।

चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा का बाजारीकरण रोकने की बात की। उन्होंने सरकारी शिक्षण संस्थानों में उच्च क्वालिटी एजुकेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। एक क्लास, एक सिलेबस होना चाहिए।  समान शिक्षा पॉलिसी लागू होनी चाहिए, लेकिन सरकार ने शिक्षा बजट में कटौती की है। जब पढ़ेगा नहीं भारत तो आगे कैसे बढ़ेगा भारत।

नगीना लोकसभा क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज की मांग

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी के छात्रों के बजट में कटौती की गई है।  उसे बढ़ाया जाए, नए छात्रावास बनाए जाएं। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को फिर से बहाल करने की मांग की. एससी-एसटी के छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ने की व्यवस्था की जाए।  चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा क्षेत्र में नए कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईईटी और आईआईएम बनाए जाएं। आईआईएम में एससी-एसटी आरक्षण मिलनी चाहिए. नगीना में सैनिकल स्कूल और टीचर ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने की भी मांग की।

मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी का किया जिक्र

नगीना से सांसद आजाद ने मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी मोदिया रामपुर में थी। जिसे आजम खान ने बढ़ावा दिया। उन्होंने शिक्षा को भी बढ़ावा दिया लेकिन राजनीतिक कारणों से उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। उनके साथ किस तरह से अत्याचार हो रहा है। राजनीतिक कारणों से उस यूनिवर्सिटी को बंद  करने का लक्ष्य गलत है। इसे इस तरह नहीं रोक सकते।

बीएड के छात्रों की समस्या भी उठाई

चंद्रशेखर आजाद ने सरकार के नियम बदलने की वजह से परेशान हो रहे बीएड के बच्चों का भी सवाल उठाया. उन्होंने सभी नेताओं, सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का प्रावधान करने की मांग की. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों पर भी ध्यान देने की मांग की।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’